कोरोना से जंग में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली बने खलनायक, जानें राज्यवार आंकड़े
सुमन कुमार
कोरोना से मौतों के मामले में गुरुवार का दिन पिछले दो दिनों के मुकाबले राहत लेकर आया और आज पूरे देश में कोरोना से 89 मौतों की खबर आई है। हालांकि नए मरीजों के मामले में आज का दिन भी राहत भरा नहीं रहा है। आज पूरे देश में 3561 नए मरीज आए हैं और इसमें से 2000 से अधिक देश के सिर्फ दो राज्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु से सामने आए हैं। इसके अलावा दो अन्य राज्य गुजरात और दिल्ली भी जोड़ दें तो ये आंकड़ा 2800 को पार कर जाता है। जैसी की आशंका जताई जा रही थी, देश में टेस्ट की संख्या बढने के साथ मरीजों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की शाम तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 35902 पहुंच गई है। अभी तक 15266 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 1783 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्फर्म 52952 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में 111 विदेशी मरीज भी शामिल हैं।
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 3561 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1084 और मरीज कोरोना मुक्त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 89 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। बुधवार को पूरे देश में 2680 नए मरीज सामने आए थे।
देश में कितने टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 80 हजार 622 कोरोना टेस्ट हुए हैं। पिछले तीन दिनों से रोजाना देश भर में 80 हजार से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। गुरुवार की सुबह 9 बजे तक देश में कुल 13 लाख 57 हजार 413 टेस्ट हो चुके हैं। टेस्ट की संख्या बढ़ने के साथ नए मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
राज्यों का हाल
गुरुवार को सामने आए 3561 नए मरीजों में 3290 मरीज देश के आठ राज्यों में सिमटे हुए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 1233, तमिलनाडु में 771, दिल्ली में 428, गुजरात में 380, राजस्थान में 159, उत्तर प्रदेश में 118, बंगाल में 112 और मध्य प्रदेश में 89 नए मामले सामने आए हैं। कुल मरीजों के मामले में तमिलनाडु अब देश में चौथे स्थान पर आ गया है।
कहां हो रही है ज्यादा मौत
देश में सबसे अधिक कोरोना रोगियों वाले राज्य महाराष्ट्र में गुरुवार तक 651 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 34 मौतें हुई हैं। इसी प्रकार गुजरात 396 मौतों के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटे में यहां 24 मौतें हुई हैं। मध्य प्रदेश में अब तक 185 मौतें हुई हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 9 मौतें होने की सूचना है। बंगाल में अभी तक 144 मौतें हुई हैं और पिछले 24 घंटे में राज्य में 4 मौतें दर्ज की गई हैं। राजस्थान में अभी तक कुल 92 मौतें हुई हैं और पिछले 24 घंटे में यहां 3 मौतें हुई हैं। दिल्ली में मृतकों का आंकड़ा 65 पर है और पिछले एक दिन में यहां एक मौत की रिपोर्ट आई है। उत्तर प्रदेश में 60 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 4 लोग मौत के मुंह में चले गए हैं। तमिलनाडु में कुल मौतों का आंकड़ा 35 पर है और यहां पिछले 24 घंटे में दो जानें गई हैं। यानी की नए मरीजों के मामले में शीर्ष आठ राज्यों में कुल 85 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अन्य चार मौतों में से दो पंजाब, एक ओडिशा और एक हरियाणा में हुई है।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
राज्य |
कुल मामले |
ठीक हो चुके |
मौतें |
आंध्र प्रदेश |
1777 |
729 |
36 |
अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड |
33 |
32 |
0 |
अंरुणाचल प्रदेश |
1 |
1 |
0 |
असम |
45 |
32 |
1 |
बिहार |
542 |
188 |
4 |
चंडीगढ़ |
120 |
21 |
1 |
छत्तीसगढ़ |
59 |
36 |
0 |
दादर नगर हवेली |
1 |
0 |
0 |
दिल्ली |
5532 |
1542 |
65 |
गोवा |
7 |
7 |
0 |
गुजरात |
6625 |
1500 |
396 |
हरियाणा |
594 |
260 |
7 |
हिमांचल प्रदेश |
45 |
38 |
2 |
जम्मू एंड कश्मीर |
775 |
322 |
8 |
झारखंड़ |
127 |
37 |
3 |
कर्नाटक |
693 |
354 |
29 |
केरल |
503 |
469 |
4 |
लद्दाख |
41 |
17 |
0 |
मध्य प्रदेश |
3138 |
1099 |
185 |
महाराष्ट्र |
16758 |
3094 |
651 |
मणिपुर |
2 |
2 |
0 |
मेघालय |
12 |
10 |
1 |
मिजोरम |
1 |
0 |
0 |
नागालैंड |
0 |
0 |
0 |
ओडिशा |
185 |
61 |
2 |
पांडुचेरी |
9 |
6 |
0 |
पंजाब |
1516 |
135 |
27 |
राजस्थान |
3317 |
1596 |
92 |
तमिलनाडु |
4829 |
1516 |
35 |
तेलांगना |
1107 |
628 |
29 |
त्रिपुरा |
43 |
2 |
0 |
उत्तराखंड |
61 |
39 |
0 |
उत्तर प्रदेश |
2998 |
1130 |
60 |
वेस्ट बंगाल |
1456 |
364 |
144 |
भारत में कुल मामले |
52952 |
15267 |
1783 |
इसे भी पढ़ें-
Covid-19 Update: जानिए भारत में कोरोना के कुल कितने मामले हैं?
मेडिकल मिस्ट्री सुलझाने वाली नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'डायग्नोसिस'
Comments (0)
Facebook Comments (0)